VIDEO: खेलते-खेलते यमुना में डूब गया सात साल का बच्चा - HRIND News Feed

On HRIND Feed latest news, breaking news in Hindi, Samachar (समाचार) and news headlines from India, cricket, sports,Entertainment, Movie reviews and much more

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 21, 2018

VIDEO: खेलते-खेलते यमुना में डूब गया सात साल का बच्चा

मथुरा के थाना कोतवाली सुरीर इलाके के ओहावा गांव में 7 वर्षीय लड़का खेलते-खेलते यमुना में डूब गया. बुधवार देर शाम हुए इस हादसे के बाद से ही गोताखोरों ओर ग्रामीणों ने किशोर को ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है. खेत पर मजदूरी कर रहे किसान ओमवीर का बेटा कपिल बच्चों के साथ खेलते-खेलते यमुना नदी तक पहुंच गया और नदी में डूब गया. लड़के के डूबने का शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान यमुना नदी की ओर दौड़ पड़े लेकिन तब तक लड़का गहरे पानी में समा चुका था. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से लड़के की खोज शुरू कराई. कपिल अपने माता-पिता के साथ यमुना किनारे खादर में बाजरे की फसल काटने गया था लेकिन अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते यमुना नदी में पहुंच गया और डूब गया.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MMC13D

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages